All Tech , Blogging, Motivational Thought, Review, Apps, Android, all world knowledge in hindi

Thursday 1 March 2018

What is USB in Hindi

What is USB in Hindi :-

                                                                हेलो दोस्तों मै गौरव पाठक एकबार फिर से Hindi Jankari में आप सभी लोगो का स्वागत करता हूँ। आज के लेख में आप सभी लोगो को USB के बारे में बताने जा रहा हूँ। 

                                                                           

USB क्या है :-
                       USB का पूरा नाम Universal Serial Bus है, और इसका अविष्कार Ajay V. Bhatt ने सन 1994 में किया था, यह उस समय Intel Corporation में कार्यरत थे। सन 1998 में सबसे पहले Apple Company ने अपने कंप्यूटर iMac G3  से सीरियल और पैरेलल पोर्ट को हटा दिया और उसकी जगह USB पोर्ट को लगा दिया, उस समय का पहला कंप्यूटर था, जिसमे USB की सुविधा थी। 
यह एक डिजिटल इक्विपमेंट के बीच डाटा ट्रांसफर करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, इसकी मदद से कंप्यूटर, मोबाइल, पेन ड्राइव, या कीबोर्ड, माउस, प्रिंटर आदि को आपस में जोड़ा जाता है, जिससे डाटा का आदान-प्रदान आसानी से किया जा सके। 

USB के वर्जन :-
                           USB को उसके विकास और स्पीड के आधार पर निम्न वर्जन में बाटा गया है। 

1. USB 1.0 :-
                        यह January 1996 में रिलीज़ किया गया, यह USB का पहला वर्जन था, और इसकी डाटा ट्रांसफर की स्पीड 12 Mbps(Mega Bit Per Second) होती है, आज के समय में इसका उपयोग नहीं किया जाता है,क्योकि इसकी डाटा ट्रांसफर करने की स्पीड बहुत कम है। 

2. USB 2.0 :-
                       इसे हाई स्पीड USB भी कहते है, इसकी अधिकतर डाटा ट्रांसफर करने की स्पीड 480 Mbps होता है, इसको माइक्रोसॉफ्ट, कॉम्पैक, इंटेल ने मिलकर डेवेलप किया था। 

3. USB 3.0 :-
                      इसको सुपर स्पीड USB के नाम से भी जाना जाता है, इसकी डाटा ट्रांसफर स्पीड 5 Gbps( Giga Bit Per Second) होती है, USB 2.0 को ही इम्प्रूव करके ही इसे बनाया गया है, इसमें सेंडिंग और रिसीविंग के अलग-अलग पाथ दिए होते है। 

4. USB 3.1 :- 
                        इसको सुपर स्पीड प्लस USB के नाम से भी जाना जाता है, इसकी डाटा ट्रांसफर करने की स्पीड 10 Gbps होती है, USB 3.0 को ही इम्प्रूव करके इसे बनाया गया है। 

5. USB 3.2 :-
                       इस प्रकार के USB में डाटा ट्रांसफर करने की स्पीड लगभग 20 Gbps  होती है, और इसमें डाटा ट्रांसफर करने के किये ज्यादा पिंस और वायर लगे होते है, इसका मतलब एक साथ बहुत ज्यादा डाटा को ट्रांसफर कर सकते है। और इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है, कि इसको पोर्ट में लगाते समय यह नहीं देखना पड़ेगा, की यह सीधा है या उल्टा इसको किसी भी तरह से पोर्ट में प्लग किया जा सकता है। 

इंटरनेट क्या है,जानने के लिए क्लिक करे। 


USB पोर्ट :-
                   आपके कंप्यूटर में USB को लगाने के लिए दी गयी जगह को USB पोर्ट कहा जाता है, आजकल हर कंप्यूटर USB पोर्ट के साथ आता है, ताकि आप इसके जरिये अपने कंप्यूटर के साथ बहरी डिवाइस को जोड़कर उनका इस्तेमाल कर सके। कंप्यूटर ऑपरेटर भी USB  को सपोर्ट करता है, और इसी वजह से आपके कंप्यूटर में कोई नई इंस्टालेशन आसानी से और जल्दी हो जाती है, 

                                                                            

USB  के प्रकार :-
                            कनेक्टर के हिसाब से यह मुख्यतः 3 प्रकार के होते है। 

1. USB Type A :-
                             सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला USB टाइप A है, यह फ्लैट होता है, और यह बाकी कनेक्टर से थोड़े बड़े होते है, माउस, कीबोर्ड, पेन ड्राइव आदि इस तरह के इक्विपमेंट में इसका इस्तेमाल किया जाता है। 

2. USB Type B :-
                             इस तरह के USB का इस्तेमाल प्रिंटर, स्कैनर, हार्ड ड्राइव्स आदि में  किया जाता है, यह चकोरकार होता है।

3. USB Type C :-
                             इस तरह के USB का इस्तेमाल अभी ज्यादा नहीं किया जाता है, लेकिन आने वाले समय में इसका बहुत ज्यादा उपयोग किया जायेगा इसको दोनों तरफ से यूज़ किया जा सकता है यह USB वर्जन 3.2 में आता है। 

मिनी USB कनेक्टर :-
                                  आज के समय में जो कनेक्टर मोबाइल में चार्जिंग और डाटा ट्रांसफर करने के लिए इस्तेमाल हो रहा है, वह मिनी USB कनेक्टर के नाम से जाना जाता है। 
 
                                                                            

माइक्रो USB कनेक्टर :-
                                      पुराने डिजिटल कैमरा में,और कुछ मोबाइल कंपनी भी इस प्रकार के कनेक्टर को अपने मोबाइल में देती थी, यह देखने में मिनी कनेक्टर की तरह ही होती है, लेकिन साइज में थोड़ी बड़ी होती है। 
                                                                                      

USB  का प्रयोग :-

1. इसके जरिये आप कीबोर्ड, माउस, पेन ड्राइव, अपना मोबाइल फ़ोन इत्यादि जोड़ सकते है। 
2. स्कैनर, प्रिंटर और हार्ड ड्राइव्स इत्यादि इसी के जरिये कंप्यूटर के साथ जुड़ती है। 
3. इसके जरिये कैमरा, MP3 प्लेयर और छोटी डिवाइस को कंप्यूटर से जोड़ा जाता है। 
4. इसके जरिये आप कोई भी डाटा आसानी से ट्रांसफर कर सकते है। 


हेलो दोस्तों मेरा लिखा हुआ लेख पढ़ने के लिए आप सभी लोगो का बहुत-बहुत धन्यवाद, अगर मेरा लिखा हुआ लेख आप सभी लोगो के समझ में आया हो तो प्लीज कमेंट बॉक्स में कमेंट करे। 
अगर आप सभी लोगो को किसी भी टेक्निकल टॉपिक से रिलेटेड किसी सब्जेट्स के बारे में कोई जानकारी चाहिए तो प्लीज कमेंट बॉक्स में कमेंट करे, हम उसे जल्द ही आप सभी लोगो के लिए उपलब्ध करेंगे। 

No comments:

Post a Comment

Thank you for comment