All Tech , Blogging, Motivational Thought, Review, Apps, Android, all world knowledge in hindi

Sunday 11 February 2018

What is OLE and its Terms in Hindi

What is OLE and its Terms in Hindi :-

                                                                                                    हेलो दोस्तों मै गौरव पाठक एकबार फिर से Hindi Jankari में आप सभी लोगो का स्वागत करता हूँ। आज के लेख मै आप सभी को OLE के बारे में बताने जा रहा हूँ। 

                                                                             


OLE(Object Linking and Embedding) क्या है :-
                                                                                OLE का अर्थ है, ऑब्जेक्ट लिंकिंग एंड एम्बेडिंग, इसका तात्पर्य एक अप्लीकेशन के ऑब्जेक्ट को दूसरे एप्लीकेशन से लिंक करना है। Vb.Net में टूलबॉक्स में OLE Control होता है,इसे drag करके Vb .Net में form पर drop करते है। इस control की सहायता से Vb .Net form पर MS-Word या MS-Excel की एप्लीकेशन को दर्शाया जा सकता है। जैसे-यदि हम Vb .Net में MS-Word का डॉक्यूमेंट या MS-Excel की Worksheet को कॉल करना चाहते है तो Vb .Net में OLE Control की सहायता से ऐसा कर सकते है, इसके लिए Vb .Net के प्रोजेक्ट में Form को क्रिएट करते है Tool Box में से OLE Control को drag करके Form पर Drop करते है। हम किसी ऑब्जेक्ट को OLE कंटेनर कण्ट्रोल में लिंक या एम्बेड कर सकते है,इस कण्ट्रोल के द्वारा Vb .Net एप्लीकेशन दूसरे Windows पर आधारित एप्लीकेशन को प्रदर्शित कर सकते है। तथा मैनिपुलेट कर सकते है, जैसे-MS-Word और MS- Excel Windows पर आधारित एप्लीकेशन है। 
OLE कंटेनर कण्ट्रोल डॉक्यूमेंट सेंटर्ड एप्लीकेशन को क्रिएट करने के लिए प्रयोग किया जाता है, इसके माध्यम से यूजर विभिन्न एप्लीकेशन से डाटा को एक सिंगल डॉक्यूमेंट में एकत्र करने के लिए क्रिएट करते है। इस टाइप का एप्लीकेशन एक वर्ड प्रोसेसर हो सकता है,जो यूजर के लिए टेक्स्ट को एंटर करके एक स्प्रेडशीट या चार्ट को एम्बेड करते है। 
OLE कंटेनर कण्ट्रोल Vb .Net एप्लीकेशन में दूसरे एप्लीकेशन से ऑब्जेक्ट को जोड़ने के लिए allow करता है 

OLE कण्ट्रोल के द्वारा जाने वाले कार्य :-
                                                   OLE के द्वारा निम्मलिखित प्रकार के कार्य किये जाते है। 

1. अपने एप्लीकेशन में एक ऑब्जेक्ट के लिए placeholder को क्रिएट करते है। 
2. हम अपने ऑब्जेक्ट को क्रिएट कर सकते है,जो run-time पर OLE कंटेनर कण्ट्रोल के साथ प्रकट होते है, या हम जिस ऑब्जेक्ट को OLE कंटेनर कण्ट्रोल पर स्थित करते है,उसे डिज़ाइन के समय बदल सकते है। 
3. अपने एप्लीकेशन के लिए लिंक ऑब्जेक्ट को क्रिएट करते है। 
4. OLE कंटेनर कण्ट्रोल को डेटाबेस से bind करते है। 
5. यदि यूजर OLE कंटेनर कण्ट्रोल में ऑब्जेक्ट को संशोधित करता है,तो इस एक्शन को पूरा करते है। 
6. डाटा से ऑब्जेक्ट को क्रिएट करते है, जो clipboard में कॉपी किया गया था। 
7. ऑब्जेक्ट को आइकन के रूप में प्रदर्शित करता है। 

OLE के टर्म्स :-
                         OLE के निम्मलिखित टर्म्स होते है। 
1. Embedded Object :-
                                       Embedded Object से तात्पर्य है,क़ि जब हम Vb .Net के फॉर्म पर MS-Word का डाक्यूमेंट या MS-Excel की वर्कशीट को एम्बेड करते है। इसमें डॉक्यूमेंट या वर्कशीट फॉर्म पर एम्बेड होती है,अर्थात हम जिस डॉक्युमेंट को फॉर्म पर एम्बेड करते है, वह MS-Word में भी मेमोरी को घेरता है, तथा Vb .Net में फॉर्म पर प्रदर्शित होने के लिए Vb .Net में भी मेमोरी को घेरता है। 

                                                                      

2. Linked Object :-
                                 Linked Object से तात्पर्य है, कि हम Vb .Net के फॉर्म पर MS-Word का डॉक्यूमेंट या MS-Excel की वर्कशीट को लिंक करते है। इसमें डॉक्यूमेंट या वर्कशीट फॉर्म से लिंक होती है,अर्थात हम जिस डॉक्यूमेंट को फॉर्म से लिंक करते है वह डॉक्यूमेंट MS-Word में स्थित होता है,तथा Vb .Net के फॉर्म से लिंक होता है, और MS-Word में ही मेमोरी को घेरता है। 

                                                                               

हेलो दोस्तों मेरा लिखा हुआ लेख पढ़ने के लिए आप सभी लोगो का बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूँ। अगर मेरा लिखा हुआ लेख आप सभी लोगो के समझ में आया हो तो प्लीज कमेंट बॉक्स में कमेंट करे। 
अगर आप सभी लोगो को किसी भी टेक्निकल टॉपिक से रिलेटेड किसी सब्जेक्ट के बारे में कोई भी जानकारी चाहिए तो प्लीज़ कमेंट बॉक्स में कमेंट करे हम उसे जल्द ही आप सभी लोगो के लिए उपलब्ध करेंगे।                 

9 comments:

Thank you for comment