All Tech , Blogging, Motivational Thought, Review, Apps, Android, all world knowledge in hindi

Tuesday 13 March 2018

What is Network Adapters in Hindi

What is Network Adapters in Hindi :-

                                                                                                  हेलो दोस्तों मै गौरव पाठक एकबार फिर से Hindi Jankari में आप सभी लोगो का स्वागत करता हूँ, आज के लेख में आप सभी लोगो को Network Adapters के बारे में बताने जा रहा हूँ। 

                                                                                               
Network Adapters क्या होता है :-
                                                   Network Adapters को LAN(Local Area Network) Adapters या Network Card भी कहते है, नेटवर्क अडाप्टर्स, नेटवर्क इंटरफ़ेस कार्ड(Network Interface Card) होता है, यह कार्ड कंप्यूटर नेटवर्क का एक महत्वपूर्ण हार्डवेयर है, जो कंप्यूटर नेटवर्क से जुड़े हुये एक कंप्यूटर से दूसर कंप्यूटर के मध्य कम्युनिकेशन स्थापित करता है। नेटवर्क मॉडल (OSI Model) (Open System Interconnection) में उपस्थित लेयर्स में फिजिकल लेयर डाटा लिंक लेयर में यह उपलब्ध होता है, यह नेटवर्क कार्ड के बिना दो कंप्यूटर के मध्य कम्युनिकेशन संभव नहीं होता है, कंप्यूटर नेटवर्क में जुड़े हुए प्रत्येक कम्यूटर में नेटवर्क adapters कार्ड को स्थापित किया जाता है। इसके पश्चात् इन कंप्यूटरो को आपस में कम्युनिकेशन मीडिया के द्वारा जोड़ा जाता है। 

HUB क्या है जानने के लिए क्लिक करे। 

वायर्ड और वायरलेस ट्रांसमिशन क्या है, जानने के लिए क्लिक करे। 

नेटवर्क क्या है,जानने के लिए क्लिक करे। 


कंप्यूटर नेटवर्क में जुड़े हुए, एक कंप्यूटर से दूसरे कंप्यूटर पर डाटा को ट्रांसमिट या रिसीव करने के लिए नेटवर्क कार्ड के द्वारा निम्नलिखित कार्य किये जाते है। 
- नेटवर्क कार्ड तथा इसके संचालन नेटवर्क प्रोटोकॉल द्वारा उत्पन्न डाटा के चारो ओर फ्रेम के निर्माण के लिए जिम्मेदार होते है, फ्रेम के एन्काप्सुलेशन के लिए नेटवर्क कार्ड के एड्रेस को फ्रेम के साथ जोड़ता है।
- नेटवर्क कार्ड फिजिकल लेवल पर एन्कोडिंग की योजना को अपनाता है, जो नेटवर्क कार्ड के नेटवर्क लेयर द्वारा उत्पन्न Dual base डाटा को इलेक्ट्रॉनिक सिग्नल; जैसे- वोल्टेज, लाइट, पल्सेज इत्यादि जो नेटवर्क मॉडल इस्तेमाल करता है, में कन्वर्ट करता है।
- नेटवर्क कार्ड का मुख्य कार्य नेटवर्क पर सिग्नल को उत्पन्न करना, तथा भेजना तथा आने वाले सिग्नल को प्राप्त करना है, नेटवर्क आने वाले पैकेट का डेस्टिनेशन एड्रेस पढ़ता है यदि यह एड्रेस इसका है तो पैकेट को नेटवर्क लेयर पर भेजता है अन्यथा पैकेट को रिजेक्ट कर देता है।
- नेटवर्क कार्ड में दो प्रतिरोधक सेंड तथा रिसीव होते है यह स्थायी रूप से बफर में डाटा को तबतक रखता है, जब तक की एक फ्रेम पूर्ण और प्रोसेसिंग के लिए तैयार नहीं हो जाता है।
- कम्प्यूटर्स की सिस्टम बस, डाटा को समानान्तर रूप में रेखा में रखती है, जो यह की कंप्यूटर नेटवर्क कार्ड के साथ सामानांतर में कम्यूनिकेट करते है, जबकि नेटवर्क सम्बाद क्रमिक होते है अर्थात नेटवर्क कार्ड नेटवर्क केबल पर डाटा को क्रमिक रूप रेखा में भेजता है।
- डाटा लिंक लेयर नेटवर्क माध्यम के अभिगम को संचालित करने के लिए MAC का प्रयोग करती है यह MAC कार्ड नेटवर्क के द्वारा संचालित किया जाता है।

                                                                               

नेटवर्क अडाप्टर्स की कार्य प्रणाली निम्नलिखित रूप  होती है -
                                                                                               कंप्यूटर की मेमोरी में स्टोर डाटा को system buses में नेटवर्क कार्ड पर भेजा जाता है यह डाटा नेटवर्क कार्ड में Buffer में स्टोर हो जाता है, नेटवर्क कार्ड में ट्रांसमिट तथा रिसीवर दो Buffer होते है, यह किसी भी गलती के लिए प्राप्त डाटा को चेक करता है। यह स्वयं के एड्रेस तथा डेस्टिनेशन कार्ड के एड्रेस को डालकर डाटा फ्रेम का निर्माण करता है, इंटरनेट अडाप्टर्स एड्रेस तभी स्थायी रूप से डिस्ट्रीब्यूट कर दिए जाते है जब इन्हे फैक्ट्री में बनाया जाता है। नेटवर्क कार्ड एक ही समय में डाटा प्रसारण से  पैकेट collision के कारण डाटा के नुकसान से नेटवर्क पर सिस्टम को बचाने के लिए जिम्मेदार होता है, यह कार्य MAC(Media Access Control) सिस्टम का इस्तेमाल कर के लिया जाता है। आगे से जिस तरह यह मेमोरी से सामान्तर डाटा को स्वीकार करता है, यह नेटवर्क माध्यम पर संचारण के लिए इसे क्रमिक बिट्स स्ट्रीम में बदलता है, अंततः नेटवर्क कार्ड डाटा को एक्सेप्ट करता है, और नेटवर्क माध्यम पर इसे भेजता है।

हेलो दोस्तों मेरा लिखा हुआ लेख पढ़ने के लिए आप सभी लोगो का बहुत-बहुत धन्यवाद, अगर मेरा लिखा हुआ लेख आप सभी लोगो के समझ में आया हो तो प्लीज कमेंट बॉक्स में कमेंट करे। 
अगर आप सभी लोगो को किसी भी टेक्नीकल टॉपिक से रिलेटेड किसी भी सब्जेक्ट के बारे में कोई भी जानकारी चाहिए तो प्लीज कमेंट बॉक्स में कमेंट करे उसे जल्द ही हम आप सभी लोगो के लिए उपलब्ध करेंगे। 
      

4 comments:

Thank you for comment