All Tech , Blogging, Motivational Thought, Review, Apps, Android, all world knowledge in hindi

Tuesday 27 February 2018

What is Webpage and its Type in Hindi

What is Webpage and its Type in Hindi :- 

                                                                                                           हेलो दोस्तों मै गौरव पाठक एकबार फिर से Hindi Jankari में आप सभी लोगो का स्वागत करता हूँ। आज के लेख में आप सभी लोगो को वेबपेज के बारे में बताने जा रहा हूँ।

                                                                                   

वेबपेज क्या है :-
                          वेबपेज इंटरनेट पर उपलब्ध एक डॉक्यूमेंट होता है, जिसे इंटरनेट से जुड़ा हुआ प्रत्येक व्यक्ति वेब ब्राउज़र की सहायता से देख सकता है, वेब पेज को HTML, Document भी कहते है। वेबपेज एक HTML डॉक्यूमेंट होता है, क्योकि वेबपेज को मुख्यता HTML में ही लिखा जाता है, HTML लैंग्वेज के अलावा इन्हे अन्य प्रोग्रामिंग लैंग्वेज में भी लिखा जाता है। दुनिया का पहला वेबपेज अथवा HTML Document Tim Berners Lee द्वारा सन 1991 में बनाया गया था, पहले वेबपेज को लिखने के लिए HTML लैंग्वेज का उपयोग किया गया था, और आज भी इसी लैंग्वेज का सबसे ज्यादा उपयोग किया जाता है। 

                                                                     

वेबपेज के प्रकार :-

1. Static Webpage   
2. Dynamic Webpage 

1. Static Webpage :-
                                   स्टैटिक वेबपेज केवल एकबार डिज़ाइन किया जाता है, और उसमे एकबार वर्ड प्रोसेसिंग के जैसी कुछ इनफार्मेशन को लिख कर वेब सर्वर पर सेव कर दिया जाता है। जो की एक फाइल की तरह होती है, वेबपेज को डेवेलप करने के लिए सबसे आसान तरीका है, HTML का प्रयोग करके किसी वेबपेज को डिज़ाइन करना, HTML का प्रयोग करके जो वेबपेज क्रिएट किये जाते है, वे स्टैटिक होते है। क्योकि वे तबतक same रहते है, जब तक उसमे कुछ मैन्युअली चेंज न किया जाये, स्टैटिक वेबपेज यूजर को केवल इनफार्मेशन प्रोवाइड करता है, लेकिन यूजर की इनफार्मेशन को एक्सेप्ट नहीं करता है। 

स्टैटिक वेबपेज के लाभ :-

1. यह बहुत जल्दी डेवेलप हो जाता है। 
2. इसकी कॉस्ट कम होती है। 
3. इसकी होस्टिंग की कॉस्टिंग भी कम होती है। 
4. इसे डिज़ाइन करना आसान होता है। 

स्टैटिक वेबपेज के हानि :-

1. जो स्टैटिक वेबपेज को डिज़ाइन करता है, उसी के द्वारा ही सही तरीके से इसे अपडेट करना संभव है। 
2. यूजर के लिए इस तरह का वेबपेज ज्यादा useful नहीं होता है। 
3. इसे मैन्युअली अपडेट करते समय इसके डिजाइनिंग पर प्रभाव पड़ता है। 

2. Dynamic Webpage :-
                                         डायनामिक वेबपेज के दो मुख्य कंपोनेंट्स होते है, पहला Style और दूसरा Information, किसी भी वेबपेज में generally styling को HTML, CSS, Java Script इत्यादि का प्रयोग करके किया जाता है। जबकि इनफार्मेशन को seperately database में store किया जाता है, अगर डायनामिक वेबपेज ब्राउज़र पर लोड होता है, तो यह डेटाबेस यूजर की need के अनुसार इनफार्मेशन को डिस्प्ले करने के लिए request भेजता है। और यादि वेबपेज डेटाबेस से request के अनुसार इनफार्मेशन को रिसीव करता है, तो कोड की गयी स्टाइल पर अप्लाई होता है, और यूजर के लिए इनफार्मेशन डिस्प्ले होता है। डायनामिक वेबपेज यूजर के लिए इनफार्मेशन को डिस्प्ले करता है, और यूजर की इनफार्मेशन को भी एक्सेप्ट करता है। 

वेब ब्राउज़र क्या होता है,जानने के लिए क्लिक करे। 

इंटरनेट क्या होता है,जानने के लिए क्लिक करे। 


डायनामिक वेबपेज के लाभ :-

1. वेबपेज में functionality ज्यादा होती है। 
2. इसमें इनफार्मेशन को अपडेट करना आसान होता है। 
3. डायनामिक वेबपेज को कोई भी भी वेबपेज एक्सपर्ट आसानी से अपडेट या चेंज कर सकता है। 

डायनामिक वेबपेज के हानि :-

1. इसे डिज़ाइन करने में ज्यादा समय लगता है। 
2. इसका डिज़ाइन कॉस्ट और होस्टिंग कॉस्ट ज्यादा होती है। 
3. डायनामिक वेबपेज का डेटाबेस मैनेज करना एक बहुत बड़ी समस्या होती है। 

हेलो दोस्तों मेरा लिखा हुआ लेख पढ़ने के लिए आप सभी लोगो का बहुत-बहुत धन्यवाद, अगर मेरा लिखा हुआ लेख आप सभी लोगो के समझ में आया हो तो प्लीज कमेंट बॉक्स में कमेंट करे। 
अगर आप सभी लोगो को किसी भी टेक्निकल टॉपिक से रिलेटेड किसी सब्जेक्ट के बारे में कोई भी जानकारी चाहिए, तो प्लीज कमेंट बॉक्स में कमेंट करे हम उसे जल्द ही आप सभी लोगो के लिए उपलब्ध करेंगे। 

2 comments:

Thank you for comment