All Tech , Blogging, Motivational Thought, Review, Apps, Android, all world knowledge in hindi

Monday 26 February 2018

what is Wi-Fi Hotspot in hindi

What is Wi-Fi Hotspot in hindi :-

                                                                                     हेलो दोस्तों मै गौरव पाठक एकबार फिर से Hindi Jankari में आप सभी लोगो का स्वागत करता हूँ। आज के लेख में हम आप सभी लोगो को Wi-Fi Hotspot के बारे में बताने जा रहा हूँ। 

                                                                                     
                                  

Wi-Fi Hotspot क्या है :-
                                     Wi-Fi का पूरा नाम Wireless Fidility है, Wi-Fi Hotspot एक ऐसा फंक्शन है, जिसके माध्यम से हम अपने एंड्राइड फ़ोन से इंटरनेट के द्वारा किसी दूसरे फ़ोन में कोई भी फाइल या डाक्यूमेंट्स बड़ी आसानी  से शेयर कर सकते है, यानि ट्रांसफर कर सकते है। इतना ही नहीं आप इसके द्वारा डाटा भी शेयर कर सकते है, यानि इंटरनेट भी चला सकते है, बिना किसी चार्ज के, Wi-Fi hotspot का यूज़ हम किसी भी कंप्यूटर या लैपटॉप और फ़ोन में भी बड़ी आसानी से कर सकते है। जैसे की हम अपने लैपटॉप से किसी दूसरे लैपटॉप में हॉटस्पॉट से कोई भी डाटा,फाइल्स डॉक्यूमेंट शेयर कर सकते है, इसके माध्यम से आप अपने लैपटॉप से इंटरनेट डाटा भी शेयर कर सकते है, जैसे अगर किसी दूसरे के लैपटॉप में इंटरनेट डाटा नहीं है, और वह इंटरनेट चलाना चाहता है। तो वह आप से कनेक्ट होकर फ्री में इंटरनेट चला सकता है, और उसी के माध्यम से वह भी भी किसी फाइल को शेयर या भेज सकता है। 
एंड्राइड फ़ोन में Wi-Fi hotspot कैसे बनाये :-

1. सबसे पहले आप अपने एंड्राइड फ़ोन के होम स्क्रीन पर जाये, फिर मैन मेनू पर क्लिक करे। 
2. मैन मेनू पर जाने के बाद सेटिंग पर क्लिक करे। 
3. जब आप सेटिंग पर क्लिक करेंगे, तो उसमे आपको more network या more का ऑप्शन दिखेगा आप उसपर क्लिक करेंगे। 
4. जैसे ही आप more पर क्लिक करेंगे, तो उसमे एक नया विंडो ओपन होगा वायरलेस और नेटवर्क का, उसमे आपको देखेगा tethering और portable hotspot का ऑप्शन देखेगा उसपर आप क्लिक करेंगे। 
5. अब आपको tethering और portable hotspot का tab खुला दिखेगा, अब आपको उसमे पोर्टेबल Wi-Fi hotspot  के सामने ON और OFF का ऑप्शन है, तो आप ON करदे अब आपका हॉटस्पॉट On हो जायेगा। 
6. पोर्टेबल Wi-Fi हॉटस्पॉट पर क्लिक करके आप अपने पासवर्ड चेंज कर सकते है,और उसके नाम भी बदल सकते है। 


दूसरे के फ़ोन में अपने फ़ोन से Wi-Fi hotspot कैसे कनेक्ट करे :-

                                                                              

1. आप जिस एंड्राइड फ़ोन में wi-fi hotspot कनेक्ट करना चाह रहे है, उस फ़ोन के सेटिंग में जाकर wi-fi  On करे। 
2. जैसे ही आप wi-fi on करेंगे तो जिस फ़ोन से आप कनेक्ट करना चाहते है, उसका नाम आपके डिवाइस में दिखाई देगा। 
3. अब आप को उस नाम पर क्लिक कर दे, जैसे ही आप क्लिक करेंगे, अगर पॉसवर्ड सेट किया गया है, तो पासवर्ड लिखने का ऑप्शन आएगा, तब आप को उसमे पासवर्ड एंटर करना पड़ेगा, और अगर पासवर्ड नहीं माँग रहा है, तो डायरेक्ट कनेक्ट हो जायेगा। 
4. अब आप देखेंगे की आपके फ़ोन में wi-fi हॉटस्पॉट कनेक्ट है,और आप इंटरनेट से रिलेटेड काम को आसानी से कर सकते है।

सर्च इंजन क्या होता है जानने के लिए क्लिक करे। 


कंप्यूटर या लैपटॉप में Wi-Fi hotspot कैसे कनेक्ट करे :-

1. सबसे पहले आप अपने लैपटॉप या कंप्यूटर को ओपन करे। 
2. उसके बाद आपको अपने कंप्यूटर या लैपटॉप के होम स्क्रीन के नोटिफिकेशन एरिया में wi-fi का आइकॉन दिखेगा उसमे आप wi-fi हॉटस्पॉट पर क्लिक करे। 
3. अब आपके सामने के बॉक्स ओपन होकर आएगा, अब आप दूसरे लैपटॉप का wi-fi ऑन करे, तो दूसरे लैपटॉप या कंप्यूटर के wi-fi का नाम आपके बॉक्स में दिखेगा। 
4. अब आपको उस नाम पर क्लिक करे, अगर पासवर्ड लगा है तो पॉसवर्ड एंटर करने का ऑप्शन आएगा, तब आपको पासवर्ड एंटर करने के बाद आपको कनेक्ट का ऑप्शन दिखेगा उसपर आप क्लिक कर दे। 
अगर पासवर्ड नहीं लगा है,तो वह डायरेक्ट कनेक्ट हो जायेगा। 
5. अब आप देखेंगे की आपके लैपटॉप या कंप्यूटर में wi-fi हॉटस्पॉट कनेक्ट हो गया, आप इंटरनेट से रिलेटेड कोई भी काम आसानी से कर सकते हो। 

हेलो दोस्तों मेरा लिखा हुआ लेख पढ़ने के लिए आप सभी लोगो का बहुत-बहुत धन्यवाद, अगर मेरा लिखा हुआ लेख आप सभी लोगो के समझ में आया हो तो प्लीज कमेंट बॉक्स में कमेंट करे,
अगर आप सभी लोगो को किसी भी टेक्निकल टॉपिक से रिलेटेड किसी सब्जेट्स में कोई भी जानकारी चाहिए, तो प्लीज कमेंट बॉक्स में कमेंट करे हम उसे जल्द ही आप सभी लोगो के लिए उपलब्ध करेंगे। 


No comments:

Post a Comment

Thank you for comment