All Tech , Blogging, Motivational Thought, Review, Apps, Android, all world knowledge in hindi

Tuesday 20 March 2018

What is Ethernet in Hindi

What is Ethernet in Hindi :-
                                              हेलो दोस्तों मै गौरव पाठक एक बार फिर से Hindi Jankari में आप सभी लोगो का स्वागत करता हूँ, आज के लेख में हम आप सभी लोगो को Ethernet के बारे में बताने जा रहा हूँ।

Ethernet क्या होता है :-
                                    Ethernet (ईथरनेट) को 1973 में Bob Metcalfe ने विकसित किया ईथरनेट, IEEE (Institute Of Electronic And Electric Engineers) 802.3 स्टैण्डर्ड पर आधारित नेटवर्क है, इसे 802.3 CSMA/CD भी कहते है। नेटवर्किंग में Collision तब घटित होता है, जब दो कंप्यूटर एक ही समय पर एक ही नेटवर्क वायर पर भेजे गए डाटा को चुनते है, यह Conflict (कलह) को क्रिएट करता है, दोनों कंप्यूटर Collision को sense करते है। और ट्रांसमीटिंग को रोकते है, तथा पुनः ट्रांसमीटिंग के समय का इंतजार करते है, Collision domain, कंप्यूटर का ग्रुप है जो सिंगल नेटवर्क वायर पर कम्यूनिकेट करते है Collision Domain में प्रत्येक कंप्यूटर, Collision domain में प्रत्येक दूसरे कंप्यूटर को सुनता है, प्रत्येक कंप्यूटर डाटा को केवल तभी ट्रांसमिट कर सकता है। जब कोई दूसरा कंप्यूटर उस समय पर डाटा को ट्रांसमिट नहीं कर रहा है, Ethernet की Nuclear Family के प्रमुख member निम्नलिखित है -

1. 10Base 2 या Coaxial Cable Networking :-
                                                                        इसे थिन ईथरनेट (Thin Ethernet) भी कहा जाता था, यह थिन ईथरनेट की तुलना में आसानी से मुड़ जाता था, इसमें T जंक्शन बनाने के लिए मानक BNC कनेक्टर का उपयोग किया जाता है। यह बहुत सस्ता भी होता है और साथ ही विश्वसनीय भी है, 10 Base 2 की अधिकतम segment लम्बाई 185 मीटर है, और यह अधिकतम 30 मशीनो को संभाल सकता है।

2. 10Base 5 या Thicknet :-
                                            10 Base 5 केबलिंग का उपयोग सबसे पहले किया गया था, Thicknet को AUI (Attached User Interface) भी कहते है, AUI नेटवर्क 10 Base 2 तथा 10 Base T के मध्य का Step है।
यह किसी पीले गार्डन होस पाइप (Yellow Garden Hose Pipe) की तरह होती है, जिसमे प्रत्येक ढाई मीटर पर यह बताने के लिए चिन्ह लगाया जाता है। की यह पाइप किधर जाता है, इसके नाम 10 Base 5 से पता चलता है कि यह 10 Mbps की गति पर कार्य करता है। यह बेसबैंड सिग्नलिंग का उपयोग करता है, और 500 मीटर तक के सिग्मेंट का समर्थन कर सकता है।

3. 10Base T :-
                        10Base T में Hub से वर्कस्टेशन तक की अधिकतम cable लम्बाई 100 मीटर है।

4. 100Base T :-
                          इसे fast ईथरनेट भी कहते है यह UTP वायर की दो Pairs पर 100 मेगाबिट्स पेर सेकण्ड के डाटा रेट को सपोर्ट करती है।

5. 100Base Fx :-
                           यह ऑप्टिक्स फाइबर पर रन होती है।

6. 100Base T4 :-
                            100Base  T4 की अधिकतम लम्बाई Concentrator तथा Workstation के मध्य 20 मीटर है।

ईथरनेट, एक हार्डवेयर सिस्टम है, जो OSI मॉडल के डाटा लिंक तथा फिजिकल लेयर में उपलब्ध होता है,
ईथरनेट फॉर्मेट को निम्न फिगर में प्रदर्शित किया गया है -
ईथरनेट डाटा के रूप में IP डाटाग्राम को रखता है, ईथरनेट फ्रेम में सोर्स तथा डेस्टिनेशन एड्रेस फिजिकल एड्रेस है, फिजिकल एड्रेस, एक नोड का एड्रेस होता है, जो LAN तथा WAN के दवारा परिभाषित होता है, फिजिकल एड्रेस का साइज तथा फॉर्मेट नेटवर्क पर निर्भर करता है; जैसे-ईथरनेट 6-बाइट(48 bit) एड्रेस तथा लोकल Talk 1 बाइट डायनामिक एड्रेस को प्रयोग करता है।
ईथरनेट 48 bit एड्रेस स्कीम का प्रयोग करता है।

हेलो दोस्तों मेरा लिखा हुआ लेख पढ़ने के लिए आप सभी लोगो का बहुत-बहुत धन्यवाद, अगर मेरा लिखा हुआ लेख आप सभी लोगो के समझ में आया हो तो प्लीज कमेंट बॉक्स में कमेंट करे। अगर आप सभी लोगो को किसी भी टेक्निकल टॉपिक से रिलेटेड या इंटरनेट से रिलेटेड किसी भी सब्जेक्ट के बारे में कोई भी जानकारी चाहिए तो प्लीज कमेंट बॉक्स में कमेंट करे उसे जल्द ही हम आप सभी लोगो के लिए उपलब्ध करेंगे।  


2 comments:

Thank you for comment