All Tech , Blogging, Motivational Thought, Review, Apps, Android, all world knowledge in hindi

Tuesday 13 February 2018

What is Router in Hindi

What is Router in Hindi :-

                                                                    हेलो दोस्तों मै गौरव पाठक एकबार फिर से Hindi Jankari में आप सभी लोगो का स्वागत करता हूँ। आज के लेख में आप सभी लोगो को राऊटर के बारे में बताने जा रहा हूँ। 

राऊटर का इतिहास  :-
                                 एक राऊटर की आईडिया, जिसे हम लोग गेटवे कहते है,यह एक कंप्यूटर नेटवर्किंग रिसर्च के ग्रुप से आया, जो एक अंतर्राष्ट्रीय नेटवर्किंग वर्किंग ग्रुप नाम के एक आर्गेनाइजेशन से था। जो 1972 में इंटरनेशनल फेडरेशन फॉर इनफार्मेशन प्रोसेसिंग की एक कमेटी बन गयी। 
और 1974 में,पहला राऊटर डेवेलोप किया गया,और 1976 तक PDP-11 आधारित राऊटर इंटरनेट का एक प्रोटोटाइप एक्सपेरिमेंटल वर्जन बनाने के लिए इस्तेमाल किया गया था। 1970 के दशक के मध्य से लेकर 1980 के दशक तक मिनी कम्पूटरो को राऊटर के रूप में इस्तेमाल किया गया था। 
हाई स्पीड मॉर्डन राऊटर वास्तव में तेजी से डाटा पैकेज फॉरवर्डिंग के लिए अतिरिक्त हार्डवेयर वाले कंप्यूटर और एन्क्रिप्शन जैसे विशेष सिक्योरिटी फंक्शन है। 

                                                                             

राऊटर क्या है  :-
                              राऊटर एक हार्डवेयर डिवाइस है,जो की इनकमिंग नेटवर्क पैकेट्स को रिसीव करने के बाद analyse करके दूसरे नेटवर्क में फॉरवर्ड या मूव करते है। अगर हम इंटरनेट में राऊटर की बात करते है,तो राऊटर पैकेट्स को एनालाइज करके नेक्स्ट नेटवर्क पॉइंट का पता लगा कर पैकेट को डेस्टिनेशन पर फॉरवर्ड करता है। राऊटर पैकेट्स को दूसरे नेटवर्क इंटरफ़ेस में कन्वर्ट ड्राप या फिर दूसरा नेटवर्क रिलेटेड ऑपरेशन भी परफॉर्म करता है। राऊटर को अगर सिंपल लैंग्वेज में डिफाइन किया जाये तो कहा जा सकता है की यह एक स्माल इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस होती है। जो की मल्टीप्ल कंप्यूटर नेटवर्क को वायर्ड या वायरलेस कनेक्शन की हेल्प से आपस में कनेक्ट करती है और जो भी पैकेट्स राऊटर को रिसीव होते है। उनको analyse करके दूसरे नेटवर्क में फॉरवर्ड पास करने का काम करता है।

वेब होस्टिंग क्या है,जानने के लिए क्लिक करे। 

नेटवर्क क्या है जानने के लिए क्लिक करे। 


राऊटर कैसे काम करता है :-
                                            एक राऊटर उपलब्ध राऊटर और उनकी कंडीशन का एक टेबल बनाता है, और किसी भी पैकेट्स के लिए सर्वोत्तम मार्ग निर्धारित करने के लिए डिस्टेंस और कॉस्ट अल्गोरिथम के साथ इस इनफार्मेशन का प्रयोग कर सकता है। टेक्निकल शब्दों में,एक राऊटर का लेयर तीन नेटवर्क गेटवे डिवाइस है, जिसका अर्थ है कि यह दो या दो से अधिक नेटवर्क्स को जोड़ता है और राऊटर OSI मॉडल की नेटवर्क लेयर पर ऑपरेट होता है। 
राऊटर में एक प्रोसेसर (CPU) कई प्रकार की डिजिटल मेमोरी और इनपुट/आउटपुट इंटरफ़ेस होते है। राऊटर नेटवर्क लेयर एड्रेस या लॉजिकल एड्रेस IP एड्रेस को एक्सेस होता है,इसमें एक रूटिंग टेबल होता है,जो इसे रूट के बारे में निर्णय लेने के सक्षम बनाता है,उदाहरण के लिए ट्रांसमिशन के लिए सोर्स और डेस्टिनेशन के बीच कौन से संभावित पाथ उपलब्ध है,और इनमे सर्वोत्तम पाथ कौनसा है। 
यह राऊटर टेबल डायनामिक होता है, और राउटिंग प्रोटोकॉल से अपडेट होता है। 
राऊटर एक कनेक्ट्स नेटवर्क से पैकेट प्राप्त करता है,और दूसरे कनेक्टेड नेटवर्क को पास करता है। एकबार जब राऊटर पैकेट के लिए सर्वोत्तम पाथ का पता लगा लेता है,तो यह पैकेट को उपयुक्त नेटवर्क के साथ दूसरे राऊटर से गुजरता है,यह राऊटर डेस्टिनेशन एड्रेस को चेक करता है। और पैकेट को सबसे अच्छे मार्ग से सोर्स नेटवर्क पर भेजता है। 

राऊटर के प्रकार :-
                              राऊटर निम्मलिखित प्रकार के होते है। 

1. ब्रॉडबैंड राऊटर :-
                                ब्रॉडबैंड राऊटर का उपयोग एक कंप्यूटर नेटवर्क को दूसरे नेटवर्क से कनेक्ट करने या इंटरनेट से कनेक्ट करने के लिए किया जा सकता है। 

                                                                                   

2. वायरलेस राऊटर :-
                                  वायरलेस राऊटर आपके घर या ऑफिस में वायरलेस सिगनल बनाते है,इसलिए वायरलेस राऊटर की सीमा के भीतर कोई भी पीसी,लैपटॉप या स्मार्टफोन इससे कनेक्ट हो सकता है। और आपके इंटरनेट का उपयोग कर सकता है। 

                                                                               
                                                
अपने वायरलेस राऊटर को सुरक्षित करने के लिए,आपको अपने वाई-फाई को स्ट्रांग पासवर्ड से प्रोटेक्ट करना होगा। 

हेलो दोस्तों मेरा लिखा हुआ लेख पढ़ने के लिए आप सभी लोगो का बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूँ। अगर आप सभी लोगो को मेरा लिखा हुआ लेख समझ में आया हो तो प्लीज कमेंट बॉक्स में कमेंट करे। 
अगर आप सभी लोगो को किसी भी टेक्निकल टॉपिक से रिलेटेड किसी सब्जेक्ट में कोई भी जानकारी चाहिए तो प्लीज कमेंट बॉक्स में कमेंट करे,हम उसे जल्द ही आप लोगो के लिए उपलब्ध करेंगे। 


No comments:

Post a Comment

Thank you for comment