All Tech , Blogging, Motivational Thought, Review, Apps, Android, all world knowledge in hindi

Thursday 15 February 2018

What is Loop in C language and its type in hindi

What is Loop in C language and its type in hindi :-

                                                                                                                                   हेलो दोस्तों मै गौरव पाठक एकबार फिर से Hindi Jankari में आप सभी लोगो का स्वागत करता हूँ। आज के लेख में आप सभी लोगो को Loop के बारे में बताने जा रहा हूँ।  

                                                                   

लूप क्या है :-
                    जब हम C लैंग्वेज में कोई प्रोग्राम बनाते है, अगर उसमें कोई एक ही चीज बार-बार प्रिंट करानी है या किसी भी वर्ड या गिनती को एक के बाद एक को  प्रिंट करना चाहते है। या किसी भी नाम को एक से अधिक बार प्रिंट करवाना चाहते है। तो हमे जितनी बार नाम को प्रिंट करवाना है, उतनी बार हमे printf() का प्रयोग करना पड़ेगा, जिससे प्रोग्राम काफी लम्बा हो जायेगा और मेमोरी भी काफी waste होगी। इन सब चीजों से बचने के लिए C लैंग्वेज में लूप की सुबिधा दी गयी जिससे आप आसानी से प्रोग्राम को बना सकते है और मेमोरी की बचत कर सकते है।लूप की मदद से आप एक ही स्टेटमेंट को बार-बार आसानी से एक्सेक्यूटे कर सकते है। C में अलग-अलग प्रकार के लूप की व्यवस्था है,और हर तरह का लूप एक ब्लॉक प्रोवाइड करता है,जिसमे वह स्टेटमेंट लिखा जाता है। जिन्हे आप प्रोग्राम में एक से ज्यादा बार एक्सेक्यूटे करवाना चाहते है। 
लूप तीन चीजों से मिलकर बना होता है। 

1.Initial Variable :-
                               यह एक ऐसा वेरिएबल होता है, जहाँ से आप लूप को स्टार्ट करते है। यह एक इन्टिजर वेरिएबल होता है, इस वेरिएबल को तबतक किया जाता है। जबतक की लूप के अंदर दी गयी कंडीशन false ना हो जाये,इस वेरिएबल को लूप की कंडीशन में इन्क्लुडे किया जाता है। 

2. Condition :-
                         यह वह कंडीशन होती है,जो लूप को कण्ट्रोल करती है। जबतक यह कंडीशन true रहती है,लूप एक्सेक्यूटे होता रहता है। जैसे ही कंडीशन false होती है लूप टर्मिनेट हो जाता है। 

3. Increment/Decriment :-
                                          आप कितने नंबर से या कैसे इनिशियल वेरिएबल /कंडीशन को इन्क्रीमेंट/डेक्रिमेंट करना चाहते है। यह इन्क्रीमेंट/डेक्रिमेंट पार्ट में डिफाइन किया जाता है। 

लूप के प्रकार :-
                       लूप निम्मलिखित प्रकार के होते है। 

                                                                               

1. While Loop :-
                          While Loop एक सिंपल लूप होता है,यह जबतक कंडीशन true रहती है, तबतक एक्सेक्यूटे होता है। कंडीशन के false होने पर यह लूप टर्मिनेट हो जाता है। यदि कंडीशन पहली बार में ही false हो तो कम्पाइलर लूप में एंटर ही नहीं होता है। लूप को टोटली स्किप कर दिया जाता है। 

Syntax :-

initial variable declare ;
while(condition)
{
//statement;
//increment /decrement; 

                                                                               

2. Do-While Loop :-
                                 Do-While Loop भी while लूप की तरह होता है,लेकिन इसमें पहले कंडीशन चेक होने की बजाय,पहले स्टेटमेंट एक्सेक्यूटे होते है। उसके बाद कंडीशन चेक होती है लेकिन यह केवल फर्स्ट टाइम होता है।


*फक्शन क्या है जानने के लिए क्लिक करे। 


Syntax :-

do 
{
//statement;
//increment/decrement ;
}while(condition);

जैसे ही कम्पाइलर do सेक्शन में जाता है,तो do ब्लॉक के सभी स्टेटमेंट एक्सेक्यूटे कर दिए जाते है। और इनिशियल वेरिएबल को इन्क्रीमेंट/डेक्रेमेंट कर दिया जाता है,इसके बाद कम्पाइलर while कंडीशन को चेक करता है। यदि कंडीशन true होती है,तो do ब्लॉक को वापस से एक्सेक्यूटे कर दिया जाता है। लेकिन अगर कंडीशन false है,तो लूप टर्मिनेट करके कम्पाइलर आगे बढ़ जाता है। while के अंदर की कंडीशन चाहे true हो या false do ब्लॉक के स्टेटमेंट एक बार जरूर एक्सेक्यूटे होंगे। 

3. For Loop :-
                       यह लूप सबसे ज्यादा C प्रोग्रामिंग में यूज़ होता है, यह लूप बहुत ही easy होता है। और यह एक सिंगल स्टेटमेंट में डिफाइन हो जाता है। 

                                                                             

Syntax :-

for(initial variable;condition;increment/decrement)
{
//statement;
}


हेलो दोस्तों मेरा लिखा हुआ लेख पढ़ने के लिए आप सभी लोगो का बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूँ, अगर मेरा लिखा हुआ लेख आप सभी लोगो के समझ में आया हो तो प्लीज कमेंट बॉक्स में कमेंट करे। 
अगर आप सभी लोगो को किसी भी टेक्निकल टॉपिक से रिलेटेड किसी भी सब्जेक्ट में कोई भी जानकारी चाहिए,तो प्लीज़ कमेंट बॉक्स में कमेंट करे हम उसे जल्द ही आप सभी लोगो के लिए उपलब्ध करेंगे।  

                      

                                    
                                        

14 comments:

  1. c प्रोग्रामिंग भाषा नमूना कार्यक्रम
    खाली रीसायकल बिन सी कोड उदाहरण

    ReplyDelete
    Replies
    1. Bahut achae se smaj aya very good 👍👌👌

      Delete
  2. बहुत ही अच्छा समझाए है

    ReplyDelete
    Replies
    1. Very informative blog!

      Please take some time to visit my blog @
      loop in C notes

      Thanks!

      Delete
  3. Replies
    1. Very informative blog!

      Please take some time to visit my blog @
      loop in C notes

      Thanks!

      Delete
  4. Bahut hi achacha samjh aaya. Good 👍

    ReplyDelete
  5. Sir mujhe o level c language k nots chaye hindi me kaise prapt kru

    ReplyDelete
  6. it's really amazing, thanks

    ReplyDelete
  7. Sir your example is very nice.

    ReplyDelete

Thank you for comment